सरिया थाना क्षेत्र में हुए सड़क दुघर्टना में महिला की मौत, 5 घायल

मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद प्रशासनिक पहल के बाद जाम हटाया गया

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीहः जिले के बिरनी एवं सरिया थाना (Saria Police Station) क्षेत्र में हुए सड़क हादसे (Road Accident) में एक महिला की मौत हो गई।

वहीं 5 अन्य लोग घायल हो गए। मृतका का नाम प्रियंका देवी है जबकि उसके पति नरेश मंडल गंभीर रुप से घायल हो गए हैं।

वहीं दंपती का दो साल का बेटा इस हादसे में बाल-बाल बच गया है। घटना के बाद से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।

मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद प्रशासनिक पहल के बाद जाम हटाया गया।

Share This Article