सिमडेगा ईदगाह मोहल्ला में महिला के साथ दुष्कर्म

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिमडेगा: शहरी क्षेत्र के ईदगाह मोहल्ला (Idgah Mohalla) में एक महिला से दुष्कर्म (Rape) का मामला प्रकाश में आया है।

घटना को लेकर पीड़िता ने बताया कि शनिवार को वह टाउन से अपने घर पैदल जा रही थी। इसी क्रम में ईदगाह मोहल्ला के पास सुनसान जगह पाकर एक युवक उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा(a young man started molesting her) ।

घटना की जानकारी सदर थाना को दी गई

जब युवती शोर मचाने लगी तब युवक ने उसके मुंह को दबाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी घर जाकर अपने पति को दी।

उसके बाद पूरे घटना की जानकारी सदर थाना को दी गई। इधर पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं पीड़िता के बयान पर आरोपित को गिरफ्तार (Arrest) करने के प्रयास में पुलिस जुट गई है।

Share This Article