महिला दिवस पर रांची प्रेस क्लब में ‘महिला पत्रकार सम्मान समारोह’ आयोजित

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

.सम्मान समारोह में न्यूज अरोमा की नीरल प्रकाश और अर्चना एक्का को भी पत्रकारिता में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया

.कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रांची की नवनिर्वाचित मेयर रोशनी खलखो थीं

रांची: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रांची प्रेस क्लब में ‘महिला पत्रकार सम्मान समारोह’ का आयोजन रविवार को किया गया, जिसमें विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़ी 50 से अधिक महिला पत्रकारों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में अलग-अलग मीडिया हाउस से आई महिला पत्रकारों ने हिस्सा लिया। समारोह की मुख्य अतिथि रांची की मेयर रोशनी खलखो थीं, जिन्होंने महिला पत्रकारों को सम्मानित किया और उनके कार्य की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान महिला पत्रकारों को अपने संघर्ष और अनुभव साझा करने का भी अवसर मिला। कई पत्रकारों ने मीडिया क्षेत्र में अपने सफर और चुनौतियों के बारे में खुलकर अपनी बातें रखीं। प्रेस क्लब में जिन महिला पत्रकारों को सम्मानित किया गया उनमें न्यूज अरोमा की नीरल प्रकाश और अर्चना के नाम शामिल हैं। कार्यक्रम का आयोजन रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभु नाथ चौधरी, अभिषेक सिंह और उनकी टीम की ओर से किया गया था। कार्यक्रम का संचालन फातिमा ने किया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाया। इस अवसर पर महिला पत्रकारों के योगदान और उनके संघर्ष को सराहते हुए मीडिया क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भूमिका पर भी चर्चा की गई।

Share This Article