Latest NewsUncategorizedगर्भावस्था के दौरान भूल कर भी महिलाओं को नहीं करना चाहिए इन...

गर्भावस्था के दौरान भूल कर भी महिलाओं को नहीं करना चाहिए इन सब्जियों का सेवन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Avoid these Vegetables during Pregnancy : हर महिला के लिए गर्भावस्था (Pregnancy) का समय बेहद ही खास होता है। गर्भावस्था के दौरान कई चीजों का खासकर खान-पान का बेहद खास ख्याल रखना होता है।

इस दौरान मां और बच्चे के स्वास्थ्य (Health) का ख्याल रखते हुए महिलाओं को कई सारी चीजों से परहेज करने की भी सलाह दी जाती है।

Pregnancy के दौरान कई सारी चीजें ऐसी होती है जिन्हें खाना सख्त बना होता है।

वेसे तो सब्जियों (Vegetables) का सेवन हमारे लिए बहुत लाभदायक होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ सब्जियों से प्रेग्नेंट महिलाओं (Pregnant Women) और उनके गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान भी पहुँच सकता है।

आज हम आपको एसी ही कुछ सब्जियों (Vegetables) के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन भूलकर भी गर्भावस्था (Pregnancy) के दौरान नहीं करना चाहिए।

पपीता (Papaya)

 Papaya

प्रेगनेंसी के दौरान पपीते का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि पपीते में मौजूद कुछ तत्व गर्भाशय में संकुचन पैदा कर सकते हैं, जिससे परेशानी हो सकती है। इसलिए गर्भवती हैं, तो पपीता न खाएं।

करेला (Bitter Gourd)

प्रेगनेंसी में करेले का ज्यादा सेवन करने से आपको Pregnancy के दौरान परेशानियां उठानी पड़ सकती है।

Bitter Gourd

करेले में क्विनीन, ग्लाइकोसाइड, मोमोर्डिका जैसे कई तत्व होते हैं जो शरीर में जाने के बाद हल्का जहरीला प्रभाव छोड़ सकते हैं।

जिसके कारण आपको यह सभी परेशानियां हो सकती है जैसे: थकान होना, पेट में दर्द, थूक ज्यादा बनना, शरीर में दर्द, धुंधला दिखाई देना आदि।

बैंगन (Brinjal)

प्रेगनेंट महिलाओं को बैंगन से दूर रहना चाहिए।

Brinjal

वैसे तो बैंगन में पोषक तत्वों की मात्रा अच्छी होती है। बैंगन में साइट हार्मोन होते हैं जो पीरियड (Period) लाने में मदद करते हैं, जिसके कारण प्रेगनेंसी में बैंगन खाना महिला के लिए बहुत बुरा होता है।

इसके अलावा बैंगन खाने से एलर्जी (Allergy) संबंधी समस्याएं हो सकती हैं जिससे आपको खुजली, हाइव्स, पेट में दर्द, डायरिया आदि की समस्या हो सकती है।

पत्तागोभी (Cabbage)

Pregnancy में पत्ता गोभी नुकसानदायक हो सकती है।

 Cabbage

इसके अलावा प्रेग्नेंट महिला को बरसात के मौसम में तो किसी भी तरह की पत्तेदार सब्जी और पत्तागोभी का सेवन नहीं करना चाहिए या बहुत सावधानी से करना चाहिए।

कटहल (Jack Fruit)

प्रेगनेंसी (Pregnancy) के दौरान आप कटहल का सेवन कर सकती हैं लेकिन बहुत ही सीमित मात्रा में इसका सेवन करें।

Jackfruit

इसका अधिक मात्रा में सेवन करना आपकी Pregnancy के लिए हानिकारक भी हो सकता है।

इसमें बहुत अधिक शुगर होने की वजह से भी यह उन गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदायक है जिन्हें शुगर की समस्या है क्योंकि इससे आपकी शुगर बढ़ सकती है।

कच्ची सब्जियां (Raw Vegetables)

Raw Vegetables

गर्भवती महिलाओं को कच्ची सब्जियां नहीं खाने की सलाह दी जाती है। आप जब भी सब्जी और फलों का सेवन करते है तो उसके पहले उन्हें अच्छे से धो लें इससे आप संक्रमण के खतरे से बच जाएंगे।

Disclaimer : यहाँ दी गई जानकारी केवल एक सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह जानकारी किसी भी विशेषज्ञ द्वारा नहीं दी गई है। इस संबंध कोई भी कदम उठाने से पूर्व विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

spot_img

Latest articles

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...

JSSC-CGL 2023 पेपर लीक मामले में CID को बड़ी सफलता

JSSC-CGL 2023 Paper Leak Case: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL-2023 परीक्षा में...

खबरें और भी हैं...

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...