लाइफस्टाइल

गर्मियों में सुबह नाश्ते में करें इन चीजों का सेवन, दिन भर मूड रहेगा फ्रेश

सुबह के नाश्ते को स्कीप करना अच्छी बात नहीं है क्योंकि नाश्ता नहीं करने की वजह से कमजोरी, डिहाइड्रेशन (Dehydration) जैसी शिकायत हो सकती है।

Morning Breakfast for Summer : सुबह का नाश्ता (Morning Breakfast) हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन गर्मियों के मौसम (Summer Season) में अधिकतर लोग सुबह के नाश्ते को स्कीप (Skip) कर देते हैं।

लेकिन सुबह के नाश्ते को स्कीप करना अच्छी बात नहीं है क्योंकि नाश्ता नहीं करने की वजह से कमजोरी, डिहाइड्रेशन (Dehydration) जैसी शिकायत हो सकती है।

इसलिए गर्मी के मौसम में जितना हो सके, उतना लिक्विड (Liquid) चीजों का और ठंडी तासीर वाली चीजों का ही सेवन नाश्ते (Breakfast) में करना चाहिए।

क्योंकि ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करने से शरीर में गर्मी की शिकायत नहीं होती है। साथ ही शरीर स्वस्थ भी रहता है।

तो आइए आज आपको बताते हैं कि गर्मी के मौसम में कौन-कौन से नाश्ते का सेवन हमारे सेहत के लिए लाभदायक होता है।

सत्तू (Satu)

गर्मी के मौसम में सत्तू (Sattu) का सेवन काफी लाभदायक साबित होता है।

Sattu Drink

क्योंकि सत्तू का सेवन करने से पेट ठंडा रहता है। साथ ही सत्तू लू और डिहाइड्रेशन (Dehydration) जैसी शिकायतों से भी बचाने में मददगार साबित होता है।

इसलिए आप सुबह के नाश्ते में सत्तू के ड्रिंक, सत्तू के पराठे का सेवन कर सकते हैं।

खीरा (Cucumber)

खीरा (Cucumber) का सेवन स्वास्थ्य को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि खीरा पानी से भरपूर होता है।

Cucumber

इसलिए अगर आप सुबह के नाश्ते में खीरा का सेवन करते हैं, तो इससे डिहाइड्रेशन की शिकायत नहीं होती है। साथ ही खीरे का सेवन करने से पेट संबंधी समस्या भी दूर होती है।

कच्चा पनीर (Raw Paneer)

कच्चे पनीर (Raw Paneer) का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि कच्चे पनीर में पोषक तत्वों के साथ-साथ पानी की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है।

 raw paneer

इसलिए कच्चा पनीर आसानी से पच जाता है। साथ ही कच्चे पनीर का सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है।

फलों का जूस (Fruit Juice)

गर्मी के मौसम में जितना हो सके, उतना लिक्विड चीजों का सेवन करना चाहिए, ऐसे में फलों का जूस (Fruits Juice) बेहतर विकल्प होता है।

 fruit juices

क्योंकि फलों का जूस Vitamins और Minerals से भरपूर होता है, इसलिए फलों के जूस का सेवन करने से शरीर स्वस्थ रहता है। साथ ही कई बीमारियां भी दूर होती है।

पोहा (Poha)

गर्मी के मौसम में ज्यादा हेवी नाश्ता (Heavy Breakfast) करने का मन नहीं करता है।

Poha Recipe

ऐसे में अगर आप पोहा (Poha) का सेवन करते हैं, तो यह लाभदायक साबित होता है। क्योंकि पोहा को एक हेल्दी नाश्ता माना जाता है। साथ ही पोहा का सेवन करने से पेट भरा-भरा भी लगता है।

ओटमील (Oat Meal)

गर्मी के मौसम में सुबह के नाश्ते में ओटमील (Oatmeal) का सेवन लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि ओटमील को एक हेल्दी नाश्ता (Healthy Breakfast) माना जाता है।

 Oatmeal

Oat Meal का सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। साथ ही ओटमील आसनी से पच भी जाता है, तो इससे पेट संबंधी बीमारियां भी नहीं होती है।

लौकी (Bottle Gourd)

गर्मी के मौसम में लौकी (Lauki) का सेवन स्वास्थ्य को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि लौकी पोषक तत्वों से भरपूर होती है।

 Bottle Gourd

साथ ही लौकी में पानी की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है।

इसलिए अगर आप सुबह नाश्ते में लौकी की सब्जी, लौकी के जूस या लौकी के रायता का सेवन करते हैं, तो यह लाभदायक साबित होता है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker