झारखंड

महिला हॉकी प्रतियोगिता : उप विजेता बनकर लौटी झारखंड की टीम का हुआ स्वागत

झारखंड की टीम फाइनल मैच अपने चिर प्रतिद्वंदी हॉकी हरियाणा के साथ खेलते हुए 2-0 से पराजित होकर उप विजेता बनी

रांची: राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता(National Sub Junior Women’s Hockey Competition) में उप विजेता बनकर लौटी झारखंड महिला हॉकी टीम का रांची से लेकर सिमडेगा तक जगह-जगह स्वागत हुआ।

हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी (Vice President Manoj Konbegi) ने यह जानकारी गुरुवार को दी।

उन्होंने बताया कि 11 से 22 मई तक मणिपुर के इंफाल में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड की टीम फाइनल मैच अपने चिर प्रतिद्वंदी हॉकी हरियाणा के साथ खेलते हुए 2-0 से पराजित होकर उप विजेता बनी।

खिलाड़ियों का स्वागत

विजेता बनकर रांची लौटने पर रेलवे स्टेशन पर हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह (General Secretary Vijay Shankar Singh) एवं सीईओ रजनीश कुमार (CEO Rajnish Kumar) की अगुवाई में सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।

ट्रेन से उतरते ही उन्हें फूल माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर उनके खेल की सराहना करते हुए उनका सम्मान किया गया।

उपविजेता झारखंड टीम की कोच सुभिला मिंज (Coach Subhila Minj) सहित कई खिलाड़ी सिमडेगा जिला के है जिनका आज सिमडेगा पहुंचने पर हॉकी सिमडेगा के द्वारा जिला कार्यालय में भी शानदार स्वागत किया गया।

उन्होंने बताया कि झारखंड की टीम में अनुपमा होरो, गंगी बारला, बालो होरो (captain), रजनी केरकेट्टा, पार्वती टोपनो, विनीमा धान, सिलिबिया नाग आदि शामिल रहीं।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker