विश्व स्तनपान सप्ताह पर रिम्स में जागरूकता कार्यक्रम और क्विज प्रतियोगिता, जानें क्या कहा विशेषज्ञों ने

विश्व स्तनपान सप्ताह पर रिम्स में जागरूकता कार्यक्रम और क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई। विशेषज्ञों ने नवजात शिशुओं के लिए शुरुआती छह महीने तक केवल स्तनपान की आवश्यकता पर जोर दिया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के नवजात शिशु विभाग द्वारा स्तनपान के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिशु रोग विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. पीके चौधरी और नवजात शिशु विभागाध्यक्ष डॉ. केएस दास ने किया।

चिकित्सकों ने नवजात शिशुओं के शारीरिक विकास, बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता और मातृ स्वास्थ्य के लिए स्तनपान को बेहद जरूरी बताते हुए कहा कि जीवन के शुरुआती छह महीनों तक केवल स्तनपान ही शिशु के लिए सबसे सर्वोत्तम आहार है।

समारोह के दौरान विशेषज्ञों ने सही स्तनपान तकनीक, पोजिशन, स्तनपान में आने वाली सामान्य समस्याओं और उनके समाधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर विभिन्न नर्सिंग कॉलेजों के अधिकारियों और विद्यार्थियों के बीच एक क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसका संचालन डॉ. उमर हसन और डॉ. प्रज्ञा ने किया। प्रतियोगिता में रिम्स नर्सिंग कॉलेज के नमित कुमार और मयंक राज ने पहला, जूली कुमारी और सारणी ने दूसरा तथा दीपांजना और प्रतिभा ने तीसरा स्थान हासिल किया।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।