बॉलीवुड कपल यामी गौतम और आदित्य धर को लेकर हाल ही में खबरें सामने आईं कि दोनों हिमाचल प्रदेश को अपना स्थायी ठिकाना बनाने की योजना बना रहे हैं। दोनों का हिमाचल से खास कनेक्शन है और इसी वजह से उनके स्थायी रूप से वहां शिफ्ट होने की अटकलें तेज हो गई थीं।

आदित्य धर की टीम ने किया इनकार
इन खबरों के बीच SCREEN ने आदित्य धर की टीम से इस बारे में पुष्टि करने के लिए संपर्क किया। फिल्ममेकर के प्रतिनिधियों ने इन खबरों को साफ तौर पर खारिज कर दिया। टीम ने दावे के आधार पर भी सवाल उठाते हुए कहा, “No. Who is sending this story?” यानी टीम ने पूछा कि आखिर यह खबर भेज कौन रहा है?
रिपोर्ट में किया गया था यह दावा
दरअसल, एनडीटीवी की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि आदित्य धर और यामी गौतम हिमाचल प्रदेश को अपना स्थायी बेस बनाने पर विचार कर रहे हैं। रिपोर्ट में यामी के राज्य से पुराने जुड़ाव और उनके होमटाउन का भी जिक्र किया गया था।
25 एकड़ जमीन खरीदने की भी चर्चा
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि यामी गौतम ने गोहर में करीब 25 एकड़ जमीन के साथ 100 साल पुरानी एक हेरिटेज प्रॉपर्टी खरीदी है। इसी दावे के बाद दोनों के हिमाचल में स्थायी रूप से बसने की खबरों ने जोर पकड़ लिया।
टीम ने बताया- दावों में नहीं है सच्चाई
हालांकि, आदित्य धर की टीम ने इन सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। प्रतिनिधियों के मुताबिक, आदित्य और यामी का हिमाचल प्रदेश में स्थायी रूप से शिफ्ट होने का कोई प्लान नहीं है। ऐसे में फिलहाल दोनों के स्थायी रूप से हिमाचल में बसने की खबरों पर विराम लग गया है।
‘आर्टिकल 370’ के लिए मिला था नेशनल अवॉर्ड
वर्कफ्रंट की बात करें तो आदित्य धर और यामी गौतम फिल्म ‘Article 370’ को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। फिल्म में दोनों के काम को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। ऐसे में उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी कोई भी खबर सामने आते ही फैंस की नजरें उस पर टिक जाती हैं।


