रांची: रांची के यतींद्र मोहन का चयन भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (भेल) के नए अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक के पद के लिए हुआ है। पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइजेज सिलेक्शन बोर्ड ने उनके नाम की अनुशंसा की है। वर्तमान में मोहन भेल में ही कार्यकारी निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।

यतींद्र मोहन के पिता रांची विधि में शिक्षक थे और उनका पूरा परिवार रांची के बारियातू हाउसिंग कॉलोनी में रहता है। उन्होंने अपनी 10वीं तक की पढ़ाई जिला स्कूल से और उसके बाद रांची के संत जेवियर्स कॉलेज से की। इसके पश्चात उन्होंने बीआईटी मेसरा से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। भेल के सीएमडी पद का प्रभार मिलने के बाद यतींद्र मोहन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह अपने शहर के लिए कुछ करना चाहते हैं और जहां उनका बचपन बीता, उस क्षेत्र के विकास में सहयोग देना उनकी प्राथमिकता होगी।


