योगी मिले राज्यपाल से, सरकार बनाने का दावा पेश किया

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत मिलने के बाद गुरुवार को योगी अदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। इसके साथ ही योगी ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। लेकिन उपमुख्यमंत्री को लेकर अभी भी कोई घोषणा नहीं हुई है।

नेता चुने जाने के बाद योगी अदित्यनाथ राजभवन पहुंचे। उन्होंने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के समक्ष 273 विधायकों के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके साथ ही उनका एक और कार्यकाल इतिहास में दर्ज हो गया।

केंद्रीय पर्यवेक्षक व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और सह-पर्यवेक्षक व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस बात का ऐलान किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश खन्ना ने योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता बनाने का प्रस्ताव रखा, जबकि इसका अनुमोदन सूर्य प्रातप शाही ने किया। इसके बाद सर्वसम्मति से उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया।

भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद योगी राजभवन पहुंचे और राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की। सरकार बनाने का दावा पेश करने पर राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया। राज्यपाल ने उनसे यह भी अनुरोध किया है कि अपने प्रस्तावित मंत्रिमंडल के सहयोगियों को शपथ दिलाने के लिए उनकी सूची भी प्रस्तुत की जाए, ताकि उन्हें भी शपथ दिलाई जा सके।

Share This Article