तालाब में डूबने से युवक की मौत

वहीं मामले की जानकारी पाकर घाट के किनारे सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस सहित स्थानीय लोगों की सहायता से रात के करीब 9 बजे शव को बाहर निकाला गया

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गोड्डा: बसंतराय प्रखंड (Basantrai Block) मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक बसंतराय तालाब (Pond) में शनिवार की दोपहर नहाने के क्रम में एक व्यक्ति डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई।

मम्मी की जानकारी मिलने के बाद शव को देर रात स्थानीय प्रशासन (Local Administration) व स्थानीय लोगों की सहायता से निकाला गया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक शनिवार को दिन के करीब 10 बजे बसंतराय स्थित लगने वाले बिशुवा पर्व को लेकर पोखर नहाने गया हुआ था।

पोखर में नहाने के क्रम में ज्यादा पानी होने के कारण वह डूब गया। मृतक की पहचान बांका जिले अन्तर्गत धोरैया गांव निवासी जूठन यादव के 50 वर्षीय वर्षीय पप्पू यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद से ही पूरे गांव में शोक का माहौल है।

अपने साथियों के साथ स्नान करने गया हुआ था शख्स

मिली जानकारी के अनुसार पप्पू यादव अपने गांव वालों के साथ में गांव से करीब 15 किलोमीटर दूर बसंतराय मेला स्थित पोखर में स्नान करने गया था।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मृतक पप्पू यादव स्नान कर रहा था, इसी बीच वह गहरे पानी में चला गया। साथ में स्नान करने गए लोगों ने जब कुछ देर बाद देखा तो वह कहीं दिखाई नहीं दिया।

उसके बाद लोगों ने मिलकर उसकी काफी खोजबीन की लेकिन वह कहीं नहीं मिला। जिसके बाद घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई।

प्रशासन की ओर से नहीं किए गए थे सुरक्षा के प्रबंध

वहीं मामले की जानकारी पाकर घाट के किनारे सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस सहित स्थानीय लोगों की सहायता से रात के करीब 9 बजे शव को बाहर निकाला गया।

लोगों का कहना है कि हजारों की संख्या में लोग प्रतिवर्ष 14 अप्रैल को ऐतिहासिक बसंतराय तालाब में आस्था की डुबकी लगाते हैं।

लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के कारण तालाब के चारों ओर कोई ब्रैकेटिंग नहीं किया गया है। सुरक्षा की लिहाज से ना ही तालाब में नाव का व्यवस्था किया गया है और ना ही कुछ और।

Share This Article