जमशेदपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत, एक घायल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: जिले के MGM थाना क्षेत्र के NH-33 स्थित पलाशबानी के पास शनिवार को अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार युवक मालियांता गांव निवासी षष्टी महतो (20) की मौत (Death) हो गई जबकि उसका साथी अनिल सिंह (20) गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने घायलों को MGM पहुंचाया, जहां षष्टी महतो (Shashti Mahato) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल अनिल को TMH रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर मृतक और घायल के परिजन भी MGM पहुंचे।

घटना के बाद मौके पर लोगों को भीड़ जुट गई

बताया जाता है कि बाइक सवार दोनों युवक MGM थाना क्षेत्र के मालियंता गांव के रहने वाले थे। दोनों बाइक से जमशेदपुर मजदूरी करने आ रहे थे। इसी दौरान पलाशबनी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक (Bike) में पीछे से टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर लोगों को भीड़ जुट गई।

Share This Article