कोडरमा में दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत, एक घायल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: डोमचांच थाना (Domchanch Police Station) क्षेत्र के अंतर्गत शिवसागर मोड़ के समीप गुरुवार की देर शाम दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार तिलैया (Tilaya) निवासी अशोक गुप्ता ( 25 ) और रौशन कुमार ( 30 ) अपनी बाइक से तिलैया की ओर लौट रहे थे।

तभी विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक से आमने सामने की टक्कर हो गई।

सदर अस्पताल में घायल का इलाज़ चल रहा

इस दुर्घटना में अशोक गुप्ता की मौके पर मौत हो गई जबकि रौशन कुमार घायल हो गया। वहीं दूसरे बाइक सवार का पता नहीं चला है।

सड़क दुर्घटना (Road Accident) के बाद डोमचांच पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से एक स्कार्पियो से घायल और मृतक को सदर अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल में घायल रौशन का इलाज़ चल रहा है।

TAGGED:
Share This Article