दुमका में युवक की ससुराल में गोली मार कर हत्या

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: तालझारी थाना में ससुराल आये युवक की गोली मार (Firing) कर हत्या (Murder) करने का मामला शनिवार को प्रकाश में आया है।

घटना शुक्रवार देर रात की है। जानकारी के अनुसार तीन अज्ञात अपराधियों ने घटना को (Incident) अंजाम दिया है।

मृतक (Death) की पहचान दिलीप साह के रूप में हुई है। वह बिहार के रजौन निवासी था।

युवक दो दिन पहले Delhi से काम कर तालझारी अपने ससुराल आया था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर शव को पोस्टमार्टम के (Post Mortem) लिए अस्पताल भेज दिया।

DSP ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Share This Article