यूट्यूब पर नए चैनलों के लिए कमाई की शर्तें होंगी कठिन, 1 फरवरी से लागू होंगे नए नियम

यूट्यूब 2027 से मोनेटाइजेशन नियम सख्त करने की तैयारी में है। नए मानकों में वॉच टाइम और शॉर्ट्स व्यूज की सीमा बढ़ेगी, जिससे नए क्रिएटर्स पर दबाव बढ़ेगा।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: यूट्यूब से कमाई करने का सपना देखने वाले नए कंटेंट क्रिएटर्स के लिए आने वाला समय आसान नहीं होगा, क्योंकि कंपनी ने 1 फरवरी 2027 से अपने मोनेटाइजेशन नियमों को बेहद सख्त करने की तैयारी कर ली है। नए दिशानिर्देशों के तहत केवल व्यूज या वॉच टाइम ही काफी नहीं होगा, बल्कि अब कमाई के लिए सभी ऑडियंस की वास्तविक भागीदारी और वीडियो देखने के समय को ध्यान में रखा जाएगा। नए मानकों के अनुसार अब चैनलों को मोनेटाइजेशन के लिए 4,000 वॉच टाइम घंटों की शर्त बढ़ा कर 8,000 घंटे करनी होगी, जबकि शॉर्ट्स से कमाई के लिए जरूरी व्यूज की सीमा को 3,000 से बढ़ाकर सीधे 9,000 कर दिया गया है।

कंपनी का मानना है कि केवल व्यूज से सही कंटेंट और दर्शकों के जुड़ाव का आकलन नहीं हो पाता, इसलिए आने वाले समय में ऐसे वीडियो अधिक राजस्व अर्जित करेंगे जिन्हें दर्शक पूरा और ध्यान से देखते हैं। यूट्यूब का यह कदम प्लेटफॉर्म पर बढ़ रहे फर्जी व्यूज, बॉट्स और घटिया या कॉपी-पेस्ट कंटेंट की समस्या से निपटने के लिए उठाया जा रहा है। इसका सीधा असर फेसलेस (बिना चेहरे वाले) चैनलों और बिना मेहनत के तैयार किए जाने वाले कंटेंट पर पड़ेगा।

दूसरी ओर, यूट्यूब की दुनिया में अब भी हिंदी कंटेंट निर्माताओं का दबदबा बरकरार है। ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, केवल 36 प्रतिशत हिंदी चैनल ही ऐसे हैं जो 6.5 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल कर पाते हैं, लेकिन इसके बावजूद देश में हिंदी कंटेंट सबसे अधिक देखा जाता है। यूट्यूब के इस नए फैसले से एफिलिएट मार्केटिंग, पेड प्रमोशन और डिजिटल प्रोडक्ट के जरिए कमाई करने वाले गंभीर और प्रामाणिक क्रिएटर्स को लाभ होगा, जबकि केवल व्यूज पर निर्भर रहने वाले नए चैनलों को अपना अस्तित्व बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।