रांची : युवा सुरक्षा वाहिनी की बैठक रविवार को हुई । बैठक की अध्यक्षता” युवा सुरक्षा वाहिनी” के अध्यक्ष ओम वर्मा ने की। में मुख्य रूप से वर्ष 2026 की दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इसमें पूजा के दौरान होने वाले सभी बिंदु पर विचार किया गया और जिला प्रशासन के साथ मिलकर पूजा पंडाल के आयोजकों के साथ समन्वय स्थापित कर जिला प्रशासन के सहयोगी के रूप में कार्य करने पर सहमति बनी।

बैठक में तय हुआ कि युवा सुरक्षा वाहिनी” के 200 वालंटियर दुर्गा पूजा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन के साथ मिलकर काम करेंगे। वहीं, श्रद्धालुओं की सेवा के लिए सहायता शिविर फिरायलाल चौक में लगाया जाएगा और मेडिकल कैंप तथा खोया-पाया कार्ड भी वितरित किया जाएगा।


