न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी ने ब्रॉडवे के प्रचार के लिए बांग्ला, मंदारिन और स्पेनिश में बात की

न्यूयॉर्क मेयर जोहरान ममदानी ने बांग्ला, मंदारिन और स्पेनिश में ब्रॉडवे की पहल का प्रचार किया। हाईस्कूल छात्रों को 2,000 से अधिक मुफ्त टिकट मिलेंगे।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने ब्रॉडवे के प्रचार के लिए बांग्ला, मंदारिन और स्पेनिश में वीडियो जारी कर सोशल मीडिया पर खूब प्रशंसा बटोरी है। उन्होंने अंग्रेजी के अलावा इन तीनों भाषाओं में शहर के हाईस्कूल के विद्यार्थियों को मुफ्त थिएटर टिकट देने की पहल के बारे में जानकारी दी। ममदानी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए वीडियो में बांग्ला, मंदारिन और स्पेनिश में इस कार्यक्रम की जानकारी दी। इसके तहत शहर ने ‘टीडीएफ’ (थिएटर डेवलपमेंट फंड) के साथ साझेदारी की है, जिसके जरिए न्यूयॉर्क के हाई स्कूल के विद्यार्थियों को ब्रॉडवे के नाटकों के 2,000 से अधिक मुफ्त टिकट दिए जाएंगे। इसके लिए विद्यार्थी मुफ्त लॉटरी में हिस्सा ले सकेंगे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।