
Lov Bhatia Suspicious Death : शहर के प्रसिद्ध कैपिटल हिल और कावेरी होटल के संचालक आशीष भाटिया के पुत्र लव भाटिया उर्फ अभिमन्यु भाटिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. गुरुवार को लव भाटिया की अचानक तबीयत बिगड़ गई. हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें तत्काल लालपुर स्थित ऑर्किड अस्पताल लेकर पहुंचे. जहाँ तमाम कोशिशों के बाद भी doctor उन्हे बचा नहीं पाए।
इससे पहले भी लव भाटिया चर्चा में रहे थे। वर्ष 2009 में वे मेन रोड स्थित पंजाब स्वीट हाउस बंद कर रात में घर लौट रहे थे, तभी अपराधियों ने रास्ते से उनका अपहरण कर लिया था. इस मामले में उनके पिता आशीष भाटिया ने लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. #lovbhatia #kaveriresturant#punjabsweets #suddendeath #ranchi #jharkhand

