Latest Newsबिहारबिहार में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 9 पहुंची, 17...

बिहार में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 9 पहुंची, 17 लोगों की गई आंखों की रोशनी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: बिहार के सारण जिले (Saran District) में जहरीली शराब कांड से शुक्रवार को मरने वालों की संख्या 9 पहुंच गई और 17 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई।

पीड़ित Saran जिले के मकेर और भेलडी थाना क्षेत्र के गांवों के रहने वाले हैं।

अधिकांश पीड़ितों ने धानुका टोली गांव से नकली शराब खरीदी थी। इसके बाद बुधवार की Night उन्होंने अलग-अलग जगहों पर शराब का सेवन किया और उसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई।

गुरुवार सुबह 35 वर्षीय चंदन कुमार (Chandan Kumar) और 60 वर्षीय कमल महतो नाम के दो लोगों की मौत हो गई।

सारण के जिलाधिकारी राजेश मीणा (DM Rajesh Meena) ने भी घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उन्होंने नकली शराब का सेवन किया था।

Police ने कहा कि, 17 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई

अन्य मृतकों की पहचान ओम नाथ महतो, चंदेश्वर महतो, सकलदीप महतो, धनीराम महतो, राजनाथ महतो और दो अन्य के रूप में हुई है। गुरुवार दोपहर से शुक्रवार की सुबह के बीच इनकी मौत हो गई।

क्षेत्र में जहरीली शराब की घटना की सूचना मिलते ही मकेर, भेलडी व अमनौर के एसएचओ व अंचल अधिकारी फोरेंसिक (Circle Officer Forensic) विशेषज्ञों के साथ पीड़ितों के घर पहुंचे। उन्होंने नमूने एकत्र किए और मृतक और गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों के परिवार के सदस्यों के बयान भी दर्ज किए।

गंभीर रूप से बीमार लोगों को सदर अस्पताल छपरा (Sadar Hospital Chhapra) और PMCH पटना में भर्ती कराया गया।

Police ने कहा कि, 17 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है और वे अस्पतालों में भी जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। Bihar में शराबबंदी है जहां अप्रैल 2016 से शराब पर प्रतिबंध लगा हुआ है।

spot_img

Latest articles

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी

जम्मू : जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलवामा में 2019 में आज...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम में मोरन ईएलएफ और अन्य परियोजनाओं का आज करेंगे उद्घाटन

गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को असम के अपने एक दिवसीय दौरे में मोरन...

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

खबरें और भी हैं...