सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के छह लोगों की मौत, चार घायल

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: बिहार में लखीसराय जिले के शेखपुरा-सिकंदरा रोड पर ट्रक और टाटा सुमो गोल्ड की टक्कर में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई।

घटना में चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के शिकार हुए लोग दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के रिश्तेदार थे।

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के छह लोगों की मौत, चार घायल

हलसी थाना प्रभारी के मुताबिक जिले के हलसी थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में मुख्य सड़क पर टाटा सुमो गोल्ड और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गयी है। वहीं 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।

हादसे में मारे गए लोगों में लालजीत सिंह, भगिना नेमानी सिंह उर्फ अमित शंकर, रामचंद्र सिंह, भगिना देवी देवी,अनीता देवी और ड्राइवर चेतन कुमार शामिल हैं।

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के छह लोगों की मौत, चार घायल

ड्राइवर,खैरा थाना क्षेत्र के सोनपे का रहने वाला है। वहीं वाल्मीकि सिंह और प्रसाद कुमार की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें सिकंदरा में प्राथमिक इलाज के बाद विशेष इलाज के​ लिए पटना भेज दिया गया है।

हादसे के बाद सूमो के उड़े परखच्चे

फिलहाल सभी शवों की शिनाख्त की जा रही है। खबर लिखे जाने तक किसी का नाम और उम्र पता नहीं चल सका था। यह भी नहीं पता चला है कि सभी एक ही परिवार के थे या कोई उसमें और भी कोई था।

इधर हादसे की तस्वीर देखने के बाद सबके रोंगटे खड़े हो गए। सूमो और ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सूमो के परखच्चे उड़ गए।

हादसे के बाद सूमो के उड़े परखच्चे

Share This Article