कोडरमा : झुमरीतिलैया में कमरे के अंदर जुआ खेलते 11 जुआरी हुए गिरफ्तार, चार लाख बरामद

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के इंदरवा छठ तालाब के समीप एक पक्के मकान में जुआ संचालन की सूचना पर सोमवार की रात तिलैया पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है।

तिलैया थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की रात गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम तिलैया थाना क्षेत्र के इंदरवा छठ तलाब रोड स्थित सौरभ कुमार के घर रात लगभग 12:30 बजे घेराबंदी कर छापेमारी की गई।

वहां एक कमरे के भीतर से 11 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया है।

तिलैया थाना प्रभारी अजय सिंह ने मंगलवार को बताया कि सौरभ कुमार के घर को अवैध तरीके से राहुल सिंह के द्वारा जुआ अड्डा के संचालन के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था।

पुलिस की कार्रवाई के दौरान राहुल सिंह, संजीव कुमार, शशांक सिंह, प्रभु वर्मा, संतोष कुमार, सौरभ कुमार, गुरमीत सिंह, अमरनाथ कुमार, लक्ष्मीकांत मेहता, सूरज कुमार और पप्पू मेहता को गिरफ्तार किया गया है। इनमें पप्पू मेहता डोमचांच नगर पंचायत के उपाध्यक्ष हैं।

तिलैया थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान घटनास्थल से चार लाख 10 हज़ार एक सौ रुपये भी बरामद किया गया। इस दौरान जुआ अड्डा पर कई गाड़ियों को भी पुलिस ने जब्त किया है।

जब्त गाड़ियों में एक बलेनो कार, स्विफ्ट डिजायर कार, पल्सर मोटरसाइकिल, टीवीएस कंपनी की स्कूटी शामिल है। तिलैया थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सभी 11 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Share This Article