रांची : झारखंड में छात्रवृत्ति का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं को राहत मिलने की उम्मीद है। छात्रवृत्ति भुगतान में हो रही देरी को लेकर कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी जिलों को लंबित भुगतान में तेजी लाने का निर्देश दिया।बैठक में पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के भुगतान पर विशेष चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि केंद्र से अपेक्षित राशि नहीं मिलने के कारण विद्यार्थियों में असंतोष है।

वहीं, विभागीय सचिव ने बताया कि SNA Sparsh प्रणाली लागू होने के बाद तकनीकी समस्याओं के कारण भुगतान में देरी हुई थी। अब समस्याओं का समाधान कर भुगतान प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी गई है।मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित छात्रवृत्ति का भुगतान जल्द सुनिश्चित करें, ताकि विद्यार्थियों को अनावश्यक परेशानी न हो।



