धनबाद में लगाये गए स्वास्थ्य शिविर में 105 मरीजों की हुई जांच

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: जिला शहर में रविवार को भारतीय रेडक्रॉस समिति के तत्वावधान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 105 मरीजों की जांच हुई।

शिविर का उद्घाटन उपाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार सिंह ने किया।

शिविर में डॉ. मेजर चंदन, डॉ. विजय कुमार सिन्हा, पूर्व सचिव डॉ. अवीर चक्रवर्ती, डॉ. सुशील कुमार सिंह ने मरीजों की जांच की।

इस दौरान 70 मरीजों का ब्लड शुगर जांच हुआ, जिसमें 10 लोगों में शुगर पाया गया।जिन मरीजों को दवा की आवश्यकता थी, उन्हें नि:शुल्क में दवा दी गई।

शिविर में रेड क्रॉस के सचिव कौशलेंद्र कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष दिलीप सिन्हा, कुमार मधुरेंद्र सिंह, अशोक कुमार, संजय कुमार यादव, जितेश रंजन जयसवाल का योगदान रहा।

Share This Article