


रांची: 14वीं JPSC गड़बड़ी मामले में जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष एल. खियांग्ते को कोर्ट से झटका लगा है। अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। पूर्व में दोनों पक्षों की ओर से सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।





बता दें कि 10 अगस्त को सीआईडी ने एल. खियांग्ते को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी से पहले सीआईडी ने उनसे तीन दिनों तक पूछताछ की थी। जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में अब तक एल. खियांग्ते समेत दो दर्जन से ज्यादा आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामले में रांची पुलिस और सीआईडी ने 21 जुलाई से कार्रवाई शुरू की थी। आरोपियों से पूछताछ के दौरान अब तक कई अहम खुलासे होने की बात सामने आई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
