NEET UG 2026: छात्रों के लिए बड़ी खबर! स्टेट मेरिट लिस्ट में सुधार का फिर मिला मौका, आज शाम तक करें आवेदन

झारखंड NEET UG 2026 स्टेट मेरिट लिस्ट में सुधार का मौका बढ़ा, उम्मीदवार आज शाम 6 बजे तक कैटेगरी और जरूरी जानकारी में बदलाव कर सकते हैं।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में नीट यूजी 2026 की स्टेट मेरिट लिस्ट से जुड़ी अहम खबर है. उम्मीदवारों को अपनी जानकारी में सुधार करने का एक और मौका दिया गया है। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने करेक्शन के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार आज शाम 6 बजे तक अपनी जानकारी में जरूरी बदलाव के लिए आवेदन कर सकते हैं।

खास तौर पर जिन उम्मीदवारों को अपनी कैटेगरी या किसी अन्य जरूरी जानकारी में बदलाव करवाना है, वे तय समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें।

JCECEB ने स्पष्ट किया है कि सिर्फ आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाई गई है। इसके अलावा बाकी सभी नियम और शर्तें पहले की तरह ही लागू रहेंगी। उम्मीदवार पूरी जानकारी के लिए JCECEB की आधिकारिक वेबसाइट के Important Notice सेक्शन में जाकर नोटिस देख सकते हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।