ट्रेन से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर! 5 सितंबर को कई ट्रेनें रद्द, इन रूटों पर बदला परिचालन

रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के कारण 5 सितंबर को कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। कुछ ट्रेनों का परिचालन रद्द और कुछ का बदला रहेगा।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: अगर आप आज यानी 5 सितंबर को ट्रेन से सफर करने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते रेलवे की ओर से ब्लॉक लिया जाएगा। इसका असर कई ट्रेनों के परिचालन पर पड़ेगा। तीन ट्रेनों का आंशिक समापन और आंशिक प्रारंभ किया जाएगा, जबकि दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों को पूरी तरह रद्द रखा गया है। रेलवे ने यात्रियों से सफर शुरू करने से पहले ट्रेनों के संशोधित परिचालन की जानकारी लेने की अपील की है।

रेलवे के मुताबिक, ट्रेन संख्या 13503/13504 बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस का 5 सितंबर को गोमो स्टेशन पर आंशिक समापन और आंशिक प्रारंभ होगा। यानी गोमो-हटिया-गोमो के बीच ट्रेन नहीं चलेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस भी प्रभावित रहेगी। 5 सितंबर को इसका आंशिक समापन आद्रा स्टेशन पर और वहीं से आंशिक प्रारंभ किया जाएगा। इसके कारण आद्रा-हटिया-आद्रा के बीच ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा।

वहीं, ट्रेन संख्या 63598/63597 आसनसोल-रांची-आसनसोल मेमू पैसेंजर का भी 5 सितंबर को मुरी स्टेशन पर आंशिक समापन और आंशिक प्रारंभ किया जाएगा। इस वजह से मुरी-रांची-मुरी के बीच ट्रेन नहीं चलेगी। इसके अलावाट्रेन संख्या 58663/58664 हटिया-सांकी-हटिया पैसेंजर और ट्रेन संख्या 58665/58666 हटिया-सांकी-हटिया पैसेंजर का परिचालन 5 सितंबर को पूरी तरह रद्द रहेगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।