झारखंड में मिले 166 कोरोना पॉजिटिव मरीज

NEWS AROMA
#image_title

रांची: झारखण्ड में सोमवार को 166 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं राज्य में 360 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। जबकि राज्य में चार मरीज की मौत कोरोना से हुई है।

इनमें रांची से दो और धनबाद और दुमका से एक-एक मरीज शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 56, बोकारो से 8, चतरा से 3, देवघर से 11, धनबाद से 12, दुमका से 2, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 32, गढ़वा से 2, गिरिडीह से 2, गोड्डा से 1, गुमला से 2, जामताड़ा से 2, खूंटी से 2, कोडरमा से 3, लातेहार से 2, लोहरदगा से 1, पलामू से 6, रामगढ़ से 12, सराईकेला से 6, पश्चिमी सिंहभूम ( चाईबासा) से 1 मरीज शामिल हैं। राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 106230 हो गया है।

2754 सक्रिय केस हैं। 102548 मरीज ठीक हुए हैं। जबकि राज्य में कोरोना से 928 मरीज की मौत हुई हैं।

वहीं झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 96.53 प्रतिशत है। इधर, राजधानी रांची से कुल 56 पॉजिटिव केस मिला है ।जबकि 118 मरीज ठीक हुए हैं।

x