भारत में कोरोना के 20,036 नए मामले, 256 नई मौतें

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 20,036 नए मामले सामने आए हैं और 256 मौतें हुई हैं।

इसके साथ ही देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 1,02,86,709 हो गई जबकि अब तक 1,48,994 लोग जान गंवा चुके हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अब तक, 98,83,461 मरीज ठीक हुए हैं। वर्तमान में, 2,54,254 सक्रिय मामले हैं।

रिकवरी दर 96.08 प्रतिशत और मत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीमआर) ने कहा कि अब तक कुल 17,31,11,694 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इनमें से 10,62,420 नमूनों का गुरुवार को परीक्षण किया गया।

महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ है।

केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान से रोजाना 70 प्रतिशत से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं।

ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) वर्तमान में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा प्रस्तुत डेटा का विश्लेषण कर रहा है, जो ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका वैक्सीन और भारत बायोटेक का निर्माण कर रहा है, जो आईसीएमआर के साथ मिलकर वैक्सीन बना रहा है। विशेषज्ञ पैनल इस पर शुक्रवार को एक बैठक करेगा।

केंद्र सरकार की योजना है कि पहले चरण में लगभग 30 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया जाए।

Share This Article