पाकुड़ में मिले 22 कोरोना पॉजिटिव मरीज़

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पाकुड़: जिले में 22 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।इसके साथ ही कुल सक्रिय मामले 31 हो गए हैं। यह जानकारी डीसी कुलदीप चौधरी ने बुधवार को दी।

उन्होंने बताया कि सभी मरीजों को कोविड मैनेजमेंट सेंटर रिंची, लिट्टीपाड़ा में भर्ती कराया गया है।

साथ ही बताया कि आज तक जिले में कुल 1,90,280 लोगों के सैंपल्स संग्रह किए गए हैं।

जिनमें से 1,88,296 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है और कुल 31 पाॅजिटिव हैं।जबकि 1,232 लोगों की जांच रिपोर्ट लंबित है।

Share This Article