झारखंड में 223 कोरोना पॉजिटिव मरीज़, रांची में 2 दो की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में बुधवार को 223 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

वहीं राज्य में कोरोना से रांची से 2 मरीज की मौत हुई है। जबकि राज्य में कोरोना के 185 में मरीज ठीक हुए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 87, बोकारो से 20, चतरा से 1, देवघर से 6, धनबाद से 18 मरीज मिले हैं।

दुमका से 1, पूर्वी सिंहभूम( जमशेदपुर) से 40, गढ़वा से 3, गिरिडीह से 3 मरीज मिले हैं।

गुमला से 2, हजारीबाग से 13, खूंटी से 2, लातेहार से 1, लोहरदगा से 1 मरीज मिले हैं।

पलामू से 7, रामगढ़ से 8, सराईकेला से 5, सिमडेगा से 3, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 2 मरीज मिले हैं।

राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 114873 हो गया हैं।

इनमें 1640 सक्रिय केस हैं, जबकि 112206 मरीज ठीक हुए हैं।

अब तक राज्य में 1027 लोगों की मौत हुई हैं। वहीं झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 97.67 प्रतिशत है।

Share This Article