झारखंड में मिले 240 कोरोना पॉजिटिव मरीज़, रांची, बोकारो और खूंटी में मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में आज 240 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

वहीं, राज्य में कोरोना से तीन लोगों की मौत हुई है। मृतकों में रांची, बोकारो और खूंटी से एक-एक मरीज शामिल हैं।

जबकि राज्य में कोरोना से 218 मरीज ठीक हुए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 110, बोकारो से 13, चतरा से 01, देवघर से 05 मरीज मिले हैं।

धनबाद से 26, पूर्वी सिंहभूम( जमशेदपुर) से 31, गढ़वा से 03, गोड्डा से 01 मरीज मिले हैं।

गुमला से 02, हजारीबाग से 08, खूंटी से 03, कोडरमा से 01, लातेहार से 06 मरीज मिले हैं।

लोहरदगा से 03, पलामू से 06, रामगढ़ से 09, सराईकेला से 05, सिमडेगा से 01, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 06 मरीज मिले हैं।

राज्य में अब कुल कोविड-19 की संख्या अब 115113 हो गई है।

इनमें 1659 सक्रिय केस हैं जबकि 112424 मरीज ठीक हुए हैं।

अब तक राज्य में 1030 लोगों की कोरोना से मौत हुई हैं।

झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 97.66 प्रतिशत हैं।

Share This Article