झारखंड में मिले कोरोना के 269 पॉजिटिव मरीज़, 4 मौत

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: झारखंड में गुरुवार को 269 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि राज्य में कोरोना से 606 मरीज ठीक हुए हैं। वही कोरोना से राज्य में चार लोगों की मौत हुई हैं।

इनमे चतरा, लातेहार, रांची और पलामू से एक एक मरीज शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 65, बोकारो से 18, चतरा से 1, देवघर से 7, धनबाद से 43, पूर्वी सिंहभूम से 49, गढ़वा से 3, गिरिडीह से 3, गोड्डा से 1, गुमला से 5, हजारीबाग से 5, खूंटी से 5, कोडरमा से 2, लातेहार से 2, लोहरदगा से 2, पाकुड़ से 8, पलामू से 18, रामगढ़ से 16, साहेबगंज से 6, सराईकेला से 3, सिमडेगा से 5, पश्चिमी सिंहभूम से 3 मरीज मिले हैं।

ज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 105493 हो गया हैं। 3668 सक्रिय केस हैं। 100908 मरीज ठीक हुए हैं। जबकि राज्य में 917 लोगों की मौत कोरोना से हुई हैं।

Share This Article