मांडर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग समेत 4 लोग घायल

वहीं सोमवार की शाम करीब 7 बजे सुकरा को बाइक से बिसाहाखटंगा से घर आने के क्रम में अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मांडर थाना (Mandar Police Station) क्षेत्र में दो अलग–अलग जगहों पर सोमवार की शाम हुए सड़क हादसे में एक बुजुर्ग सहित चार लोग घायल हो गए।

घायलों में महुआजाड़ी निवासी वृद्ध सुकरा उरांव, नीरज सिंह, डरिया हातमा के आदित्य मुंडा, ठाकुरगांव अडरा के सूरज उरांव और नीरज सिंह शामिल हैं।

इनमें सुकरा उरांव, आदित्य मुंडा और सूरज उरांव को रेफरल अस्पताल मांडर से प्राथमिक उपचार के बाद RIMS रेफर किया गया है।

वहीं सोमवार की शाम करीब 7 बजे सुकरा को बाइक से बिसाहाखटंगा से घर आने के क्रम में अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया।

एक स्कूटी (Scooty) पर सवार आदित्य, सूरज और नीरज सिंह हातमा के पास गिरकर घायल हो गए थे।

Share This Article