साहिबगंज में 4 साल का बच्चा आया बाइक की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

साहिबगंज : बरहेट प्रखंड के फुलभंगा गांव में सोमवार की सुबह बाइक की (Road Accident) चपेट में आने से 4 वर्षीय शिव मुर्मू (Shiv Murmu) गंभीर रूप से घायल हो गया।

दुर्घटना के बाद बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरहेट (Community Health Center Barhait) ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज़ के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल रेफ़र कर दिया।

बाइक सवार का भी प्राथमिक उपचार किया गया

मिली जानकारी के अनुसार शिव मुर्मू अपने घर के बाहर मोटरसाइकिल (Motorcycle) के पहिये के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वो बाइक की चपेट में आ गया। हादसे में बाइक सवार भी जख़्मी हो गया है। बाइक सवार का भी प्राथमिक उपचार किया गया।

TAGGED:
Share This Article