झारखंड में पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना पॉजिटिव 43 मरीज

जबकि राज्य में कोरोना के 28 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में सबसे अधिक 63 केस रांची (Ranchi) में एक्टिव है

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्य में कोरोना (Corona) धीरे-धीरे पांव पसार रहा है। पिछले 24 घंटे में 43 नए मरीज (New Patient) सामने आए हैं।

इसके बाद संक्रमित मरीजों (Infected Patients) की संख्या बढ़कर 197 पहुंच गई है।

झारखंड में पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना पॉजिटिव 43 मरीज- 43 corona positive patients found in last 24 hours in Jharkhand

राज्य में कोरोना के 28 मरीज ठीक हुए

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना के नए मामलों में रांची और गुमला में नौ-नौ, देवघर में आठ, पश्चिमी सिंहभूम( चाईबासा) में चार, पलामू और रामगढ़ में तीन – तीन, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) लोहरदगा (Lohardaga) और पाकुड़ में दो -दो और हजारीबाग (Hazaribagh) में एक मरीज शामिल है।

जबकि राज्य में कोरोना के 28 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में सबसे अधिक 63 केस रांची (Ranchi) में एक्टिव है।

TAGGED:
Share This Article