Homeझारखंडरांची नगर निगम को दी गई 500 सिटी बसें, सड़कों पर जल्द...

रांची नगर निगम को दी गई 500 सिटी बसें, सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी

Published on

spot_img

रांची: रांची के सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर निगम और सुडा मिलकर रणनीति बना रहे हैं ताकि लोगो को रांची से किसी भी जगह से दूसरे जगह जाने में कोई परेशानी न हो।

केंद्र की मदद से रांची नगर निगम को 500 सिटी बसें दी गई हैं।

अब निगम शहर की परिवहन व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर जुटी है।

रांची से किसी भी दूसरे शहर जाने के लिए लोगों को अब 5 मिनट से ज्यादा गाड़ियों का इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा।

 हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं है कि किस तरह की बसें मिलने वाली है।

रांची में सीसी ट्रांसपोर्ट सिस्टम को डेवलप किया जाएगा। केंद्रीय अर्बन सचिव ने पिछले दिनों रांची के दौरे पर इशारा किया था।

वही केंद्र और राज्य सरकार भी रांची के सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट को मजबूत करने को लेकर गंभीर है।

उसे देखते हुए रांची नगर निगम, सुडा के साथ मिलकर प्लान तैयार कर रहे हैं।

मामले की जानकारी देते हुए नगर निगम के उप नगर आयुक्त शंकर यादव ने बताया की शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को ग्रिड लेवल पर डेवलप किया जा रहा है।

राजधानी में सिटी बसों में कोविड गाइडलाइन का कितना अनुपालन हो रहा है, इसकी जांच करने उप नगर आयुक्त ने बसों का निरीक्षण किया।

लोगों से उन्होंने मास्क पहनने की अपील की और उनकी समस्याओ को भी जाना। नगर निगम के पास पूर्व से भी बसें हैं लेकिन उनकी स्थिति बदहाल है।

spot_img

Latest articles

ट्रंप बोले- भारत पर टैरिफ लगाना मुश्किल था ; भारत ने कहा- अपनी जरूरतें पहले

President Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक नीति ने दुनिया भर...

हजरत रिसालदार शाह बाबा के 218वें उर्स पर चादरपोशी, राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज ने दी मुबारकबाद

218th Annual Urs: राजधानी रांची के डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा की...

खबरें और भी हैं...

ट्रंप बोले- भारत पर टैरिफ लगाना मुश्किल था ; भारत ने कहा- अपनी जरूरतें पहले

President Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक नीति ने दुनिया भर...