जमशेदपुर में 30 लाख के गांजा के साथ 7 गिरफ्तार

Digital News
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: पुलिस ने छापेमारी (Raid) कर 78 किलो गांजा के साथ 7 आरोपितों को गिरफ्तार (Arrest) किया है।

आरोपितों (Accused) में राजू दास, सचिदानंद बेरा, स्वपन कुमार गोराई, अभिषेक गिरी, राजदीप सिंह, मनसा रामदास और राजदीप सिंह (Rajdeep Singh) शामिल हैं। गांजा की बाजार कीमत लगभग 30 लाख रुपये है।

इस संबंध में ग्रामीण SP मुकेश लुणायत ने रविवार को बताया कि सूचना पर SDPO कुलदीप टोप्पो के नेतृत्व में कालिया डांगा के पास दो कारें पुलिस (Police) को देखते हुए भागने का प्रयास करने लगी।

जमशेदपुर में 30 लाख के गांजा के साथ 7 गिरफ्तार

कारों की डिक्की से कुल 78 किलो गांजा बरामद किया गया

पुलिस ने दोनों कारों का पीछा करते हुए धर दबोचा। तलाशी लेने पर दोनों कारों की डिक्की से कुल 78 किलो गांजा बरामद किया गया।

ग्रामीण SP ने बताया कि पूछताछ में जानकारी मिली है कि गांजा को आंध्रप्रदेश (Andhra Pradesh) के विजयनगर से खरीदकर जमशेदपुर लाया जा रहा था।

गांजा (Ganja) शहर और आस पास के इलाकों में बेचा जाना था। पुलिस को अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी मिली है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि आरोपितों ने 25 हजार रुपए किलो के हिसाब से गांजा को खरीदकर लाया था।

Share This Article