झारखंड में मिले 75 कोरोना पॉजिटिव मरीज़, दो की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोरोना संक्रमण के मामले घटने लगे हैं। आज यहां 75 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले और 127 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं जबकि दो मरीजों की मौत हुई है।

 

मृतकों में रांची और पलामू जिले से एक-एक मरीज शामिल है। राज्य में कोरोना की रिकवरी रेट 98.27 प्रतिशत हैं।

 

स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 48, बोकारो से 01 मरीज मिले हैं।

 

देवघर 01, धनबाद से 02, पूर्वी सिंहभूम से 08, गोड्डा से 02 मरीज मिले हैं।

 

गुमला से 05, लातेहार से 03, लोहरदगा से 02 मरीज मिले हैं।

 

रामगढ़ से 02, पश्चिमी सिंहभूम से 01 मरीज मिले हैं।

 

इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 118154 हो गई है।

 

इनमें 978 सक्रिय केस हैं जबकि 116116 मरीज ठीक हुए हैं।

 

अब तक राज्य में 1060 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

Share This Article