झारखंड में कोरोना के 76 एक्टिव केस, सबसे अधिक 38 रांची में

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोरोना (Corona) के 76 सक्रिय मामले में सबसे अधिक रांची में 38 केस सक्रिय है।शुक्रवार को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से छह मरीज स्वस्थ हुए हैं।

इसके विपरीत राज्य के पांच जिले से कोरोना के 16 नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग (health Department) के अनुसार देवघर से तीन, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से दो, लातेहार से एक , पलामू से दो और रांची से आठ मरीज मिले है।

राज्य में पांच हजार, 319 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। कोरोना का रिकवरी रेट 98.77 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।

Share This Article