झारखंड : मछली पालकों को 80 फीसदी तक के अनुदान पर 160 बत्तख देगी सरकार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड में पहली बार मत्स्य विभाग की पहल पर किसानों को मछली के साथ बत्तख भी मिलेगा।

मत्स्य विभाग को इसके लिए दो करोड़ रुपये की राशि आवंटित की जा रही है। विभाग की समेकित मत्स्य पालन योजना पहली बार प्रयोग के तौर पर ली जा रही है।

अनुसूचित जाति, जनजाति और महिला लाभुकों को इस स्कीम का लाभ 80 फीसदी अनुदान पर मिलेगा। इसके अतिरिक्त अन्य सभी कोटि के लोगों को 70 फीसदी अनुदान पर योजना का लाभ मिलेगा।

चार हेक्टेयर के तालाब पर 1.53 लाख रुपये की योजना होगी। विभाग ने तय किया है कि एक एकड़ अथवा उससे बड़े जलक्षेत्र वाले तालाबों को प्राथमिकता दी जायेगी।

मत्स्य विभाग के निदेशक एचएन द्विवेदी ने बताया कि चार हेक्टेयर के तालाब पर 1.53 लाख रुपये की योजना होगी। विभाग ने तय किया है कि एक एकड़ अथवा उससे बड़े जलक्षेत्र वाले तालाबों को प्राथमिकता दी जायेगी।

एक स्थान के लिए एक यूनिट (160 बत्तख) ही स्वीकृत की जायेगी। उन्होंने बताया कि विभाग ने तय किया है कि कुल 162 यूनिट ही बांटी जायेंगी।

इममें सबसे अधिक 10-10 यूनिट दुमका और देवघर को दी गयी हैं। मत्स्य प्रशिक्षण केंद्र में भी एक यूनिट लगायी जायेगी।
उन्होंने बताया कि बत्तख और मछली पालन से किसानों को फायदा होगा।

बत्तख वैसी छोटी मछलियों को खा जाती हैं, जो जरूरत की नहीं होती। पानी में रहने से यह ऑक्सीजन बनाती रहती हैं।

यह मछली के लिए जरूरी होता है। बत्तख के मल से ऑर्गेनिक खाद तैयार होता है। इसके अतिरिक्त किसानों को बत्तख का अंडा और मांस भी मिलेगा।

Share This Article