विवादित टिप्पणी मामले में पुलिस के सामने पेश हुईं कंगना रनौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर किसानों के खिलाफ विवादित टिप्पणी के मामले में गुरुवार को मुंबई के खार पुलिस थाने में जाकर अपना बयान दर्ज कराया।

अभिनेत्री रनौत के मामले में खार पुलिस की ओर से मीडिया को अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन सूत्रों ने बताया कि रनौत आज पूर्वाह्न करीब 11 बजे खार पुलिस थाने पहुंचीं और विवादित टिप्पणी मामले में अपना बयान दर्ज कराया।

कंगना रनौत ने केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों को खालिस्तानी बताते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला था।

इससे सिख समाज नाराज हो गया था और मनजिंदर सिंह सिरसा के नेतृत्व में सिख संगठनों की ओर से खार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया था।

मामले में पूछताछ के लिए खार पुलिस ने कंगना रनौत को तलब किया था, लेकिन कंगना ने इस मामले को रद्द करने के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। हाई कोर्ट ने कंगना की याचिका खारिज करते हुए उन्हें जांच का सामना करने को कहा था।

Share This Article