गिरिडीह में तेजाब पीकर आत्महत्या की कोशिश, चल रहा इलाज

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह में रविवार को 21 वर्षीय युवती ने तेजाब पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। युवती की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

युवती सिहोडीह निवासी अजीत स्वर्णकार की बेटी बताई जा रही है। युवती ने तेजाब पीकर सुसाइड का प्रयास क्यों किया, इसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं है।

उसको तेजाब कहां से मिला, यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। क्योंकि, तेजाब को सरकार ने प्रतिबंधित कर रखा है। ऐसे में लड़की को तेजाब मिलना भी सवालों के घेरे में है।

युवती के परिजनों के अनुसार लड़की ने जान देने की नीयत से ही तेजाब का सेवन किया। वह रविवार दोपहर घर पर थी। इस दौरान उसने तेजाब पी लिया।

हालत बिगड़ने पर मां-बाप को बताया कि उसने तेजाब पी ली है। आनन-फानन परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जानकारी मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Share This Article