धनबाद में बाइक चोर गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार, 10 बाइक बरामद

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: धनबाद पुलिस ने एक बार फिर बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया है।

वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि चोरी की 10 बाइक के साथ गिरोह के पांच चोरों को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि पिछले दिनों धनबाद पुलिस के हत्थे दो बाइक चोर आए थे। पुलिस ने पकड़े गए चोरों से महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कर विशेष टीम का गठन कर रेड मारने की योजना बनाई।

उन्होंने बताया कि पुलिस को बाइक चोरी करने वाले और चोरी का बाइक खपाने वाले गिरोह की जानकारी मिल गयी है। इन गिरोह के सदस्य जल्द ही सलाखों के पीछे नजर आएंगे। इनका नेटवर्क बड़ा है।

उन्होंने बताया कि धनबाद पुलिस के सामने एक और मामला आया है। गिरोह के सदस्य बाइक चोरी कर तुरन्त उसका पार्ट पार्ट खोलवा देते हैं।

पुलिस इस नेटवर्क को भी खंगाल रही है। पकड़े गए पांच में से एक सद्दाम टुंडी का है बाकी चारों जामताड़ा के हैं।

Share This Article