मोरहाबादी मैदान में दिखी झारखंडी संस्कृति की झलक

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर मोरहाबादी मैदान में सुबह से ही लोगों का आना जारी रहा।

दिन के 12 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर लोगों की अच्छी भीड़ जमा हो गई थी। मुख्यमंत्री के आने से पहले रंगारंग कार्यक्रम शुरू कर दिया गया था। झारखंड की संस्कृति की झलक देखने को मिली।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन, विधायक बंधु तिर्की और राजेश कच्छप, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का,

पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे के अलावा विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव मौजूद थे।

Share This Article