दुमका में बाइक सवार पुल के नीचे गिरा, मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: जिले के गोपीकांदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कारूडीह मोड़ से पाकुड़िया मुख्य सड़क पर दलदली गांव के समीप पुल पर असंतुलित होकर बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना बीते गुरुवार की देर रात में घटी। मृतक की पहचान पाकुड़ थाना क्षेत्र के महेशपुर थाना क्षेत्र के मायेरबंधा (दुमकाडंगा) गांव निवासी 31 वर्षीय व्यक्ति सौरभ मरांडी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार बुलेट बाइक (डब्ल्यूबी 01 एई 4422) का संतुलन खो जाने से सड़क के किनारे रेलिंग से टकराकर 20 फीट नीचे जा गिरी।

आज सुबह छह बजे स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी बिल्कन बागे ने बताया कि बाइक सवार की मौत गंभीर चोट लगने से हुई है।

मृतक के रिश्तेदार थाना क्षेत्र के खरौनी करमाटाड़ निवासी सुलेमान मुर्मू के बयान पर यूडी केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

Share This Article