पीएफ अकाउंट ट्रांसफर करना हुआ आसान

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने कर्मचारियों की सुविधा के लिए अकाउंट ट्रांसफर आसान बना दिया है।

अब किसी भी कर्मचारी को अपना अकाउंट ट्रांसफर कराने के लिए पुराने संस्थान का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। वे घर बैठे ऑनलाइन अपने अकाउंट को ट्रांसफर कर सकते हैं।

अगर आप अपना पीएफ अकाउंट ऑनलाइन ट्रांसफर करने जा रहे हैं, तो पहले आप चेक कर लीजिए कि आपका अकाउंट आधार से लिंक है या नहीं।

अकाउंट ट्रांसफर करने के लिए आपका पीएफ अकाउंट आधार से लिंक होना चाहिए।

साथ ही मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में अपडेट होनी चाहिए। इसके बाद आप घर बैठे ही आपना पीएफ अकाउंट आसानी से ट्रांसफर कर सकेंगे।

Share This Article