झारखंड : यहां पुलिस ने दो किन्नरों समेत पांच लोगों को किया गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के क्रॉस रोड नंबर-चार के एक क्वार्टर में पुलिस ने देसी कट्टा के साथ नये साल की पार्टी मनाते हुए दो किन्नरों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

इसमें सुनील तंतुबाई, जीवन कुमार उर्फ चीकू, हरप्रीत सिंह उर्फ गोलू, रोशनी किन्नर और सृष्टि किन्नर शामिल हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने रविवार को पांचों को जेल भेज दिया है।

पुलिस किन्नरों के साथ इन लोगों के संबंधों की छानबीन कर रही है। इस मामले में पुलिस ने सुनील तंतुबाई के पास से देसी कट्टा बरामद किया।

हालांकि, उसके पास गोली नहीं थी। उसने पुलिस को बताया कि उसने लोगों को डराने के लिए हथियार रखा था।
बताया जाता है कि सुनील हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आया है।

वह पूर्व में भी जेल जा चुका है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि पार्टी के बाद इन लोगों की योजना क्या थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article