जमशेदपुर में देशी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: परसूडीह थाना क्षेत्र के शंकरपुर से पुलिस ने मनोज नायक उर्फ तुलु को एक देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक वह क्षेत्र में वर्चस्व स्थापित करने के लिए आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में था। तभी गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को उसे पुलिस ने धर-दबोचा।

हालांकि, उसने पुलिस को देख भागने की कोशिश की थी लेकिन वह अपने प्रयास में असफल रहा। फिलहाल पुलिस उसके गिरोह से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी हुई है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार मनोज नायक आर्म्स एक्ट के मामले में जून 2020 में ही घाघीडीह जेल गया था। वह हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था।

Share This Article