रांची में जरूरतमंदों के बीच कंबल बांट रहे सांसद संजय सेठ

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: कड़ाके की ठंड को देखते हुए रांची के सांसद संजय सेठ बीते तीन दिनों से शहर के विभिन्न मोहल्लों में गरीब जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण कर रहे हैं

इस दौरान सेठ ने डोरंडा, अपर बाजार, लालपुर, हटिया, हिनू, लोअर बाजार सहित कई क्षेत्रों में घूम घूम कर गरीब जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया।

सेठ ने गुरुवार को कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता सेवा को ही अपना धर्म समझता है। इन्हीं भावनाओं का ख्याल रखते हुए जरूरतमंदों के बीच में कंबल बांटने का कार्य किया जा रहा है।

सेठ ने अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया कि समाज में कई ऐसे वर्ग हैं, जो कंबल के अभाव में सड़कों पर ठिठुरते हुए रात बिताते हैं।

ऐसे लोगों की सेवा के लिए हमें आगे आना चाहिए। ऐसे लोगों को कंबल और जरूरत के गर्म वस्त्र उपलब्ध कराने चाहिए।

इस दौरान सांसद के साथ रांची महानगर के अध्यक्ष केके गुप्ता, उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह पटेल, पार्षद रोशनी खलखो, बसंत दास, मंडल अध्यक्ष पप्पू वर्मा, संजय पोद्दार आदि उपस्थित थे।

 

 

Share This Article