Homeझारखंडझारखंड के सात जिलों में संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक

झारखंड के सात जिलों में संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। यहां पिछले सप्ताह पांच जिले ही ऐसे थे, जहां प्रत्येक सौ लोगों की जांच में 10 प्रतिशत से अधिक लोग संक्रमित पाए जा रहे थे।

अब झारखंड में ऐसे जिलों की संख्या बढ़कर सात हो गई है, जहां संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक है।

इनमें रामगढ़, रांची, लातेहार, हजारीबाग, देवघर, सरायकेला खरसावां तथा पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं।

इन सात जिलों में रामगढ़, रांची तथा लातेहार में प्रत्येक सौ लोगों की जांच में 15 से अधिक लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। वर्तमान में देश के 174 जिलों में संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक हैं, जिनमें सात जिले झारखंड के हैं।

इन जिलों में बढ़ा संक्रमण

पिछले सप्ताह जिन पांच जिलों में संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक थी। उनमें लातेहार, रांची, रामगढ़, कोडरमा तथा देवघर शामिल हैं।

अब कोडरमा में संक्रमण दर घटकर 7.45 प्रतिशत हो गई है, जबकि 10 प्रतिशत से अधिक संक्रमण वाले जिलों में हजारीबाग, सरायकेला खरसावां तथा पूर्वी सिंहभूम शामिल हो गया है। इन जिलों में संक्रमण बढ़ा है।

अन्य जिलों में संक्रमण दर एक से पांच प्रतिशत के बीच

राज्य में सात जिलों के अलावा नौ जिले ऐसे हैं, जहां संक्रमण दर पांच से 10 प्रतिशत के बीच है। अन्य जिलों में संक्रमण दर एक से पांच प्रतिशत के बीच है।

उल्लेखनीय है कि पूरे राज्य में वर्तमान में संक्रमण दर पांच से छह प्रतिशत है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...